सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन में लगायी गयी वर्कशॉप, लड़कियों को किया जागरूक
www.haryanacommander.co.in
WhatsApp 8901519945
हरियाणा कमांडर/ फरीदाबाद
यहाँ के सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन एंव नारी उत्थान शिक्षा से सशक्ति करण संस्था के द्धारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के उत्थान के लिए उन्हें जागरूक किया गया। इस संस्था की चेयरपर्सन डा,अर्चना भाटिया ने पांच होनहार और जरुरतमंद लड़कियों को 5000-5000 रूपए चेक भेंट कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
श्रीमती भाटिया ने संबोधित करते हुए प्रशिक्षण लेने वाली महिलाओं को उनके अधिकारों और अपने कारोबार को किस तार्रिके से सफलता की ओर ले जाने के बारे में उन्हें जागरूक किया। उन्होंने ने कहाँ कि महिलाओं को जिम्मेदारी सिर्फ घर में नहीं होती,बल्कि उनके ऊपर देश की भी जिम्मेदारी हैं, हमें इस सोच के साथ काम करना चाहिए। उनका कहना हैं, कि महिलाओं को चाहिए की सबसे पहले अपने -अपने घरों को बेहतर बनाए ,फिर अपने समाज को सुन्दर बनाने में अपनी भूमिका निभाए और जब यह सब बेहतर होगा तो, देश बेहतर बनेगा। इसी सोच के साथ महिलाओं को आगे बढ़ते रहना चाहिए।
इस अवसर पर डॉ. पुनीता हसीजा की मानें महिलाओं को अपने कामकाज के दौरान अपने सेहत का विशेष रूप ध्यान रखना चाहिए। इस कार्यक्रम में सावित्री पॉलिटेक्निक फॉर वूमेन के चैयरमेन एस.एन दुग्गल ने सभी छात्राओं' को कहा है कि महिलाओं' को आगे बढ़ना चाहिए और ज़माने के साथ चलना चाहिए। प्रिंसिपल कमलेश शाह ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियो का धन्यवाद किया। इस मोके पर सीए विकास खंडूजा , आशिमा कॉल , कनिका मेहंदीरत्ता , हिमशिखा के साथ आदि गणमान्य लोग मौजूद लोग थे